नामदेव समाज महिला समूह का सावन उत्सव एवं तीज उत्सव आयोजन

0
142

“नामदेव समाज महिला समूह” ने सावन एवं तीज उत्सव का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी दी।
कार्यक्रम का प्रारंभ भजन की एक मधुर धुन, तत्पश्चात वृंद गीत एवं स्वागत गीत से हुआ।सावन व तीज उत्सव की खासियत महिलाओं का श्रृंगार एवं खेल गतिविधियाँ रहीं।सभी ने बढ़-चढ़कर रुचि से भाग लिया। कार्यक्रम की आकर्षक झाँकी – कृष्णा की रास लीला, झूला व श्रृंगार गीत का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में गीत, संगीत नृत्य व भजन के साथ-साथ एक विशेष गेम्स आदि प्रतियोगिता लोगों को आकर्षित कर रही थी।

कार्यक्रम का आकर्षण सावन व तीज क्वीन के चयन को लेकर रहा, जहाँ सावन क्वीन में श्यामली नामदेव ने बाज़ी मारी  और श्रीमती रश्मि सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । तीज क्वीन में लाल रंग में रची बसी श्रीमती नेहा वर्मा ने  जीत का ताज पहना वहीँ   म्यूजिकल  प्रथम  रहीं  प्रीती अविनाश नामदेव एवं सोनिया वर्मा ने दुसरा स्थान प्राप्त किया
भजन गायन में श्रीमती उर्मिला वर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोगों और प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था।
सांस्कृतिक रंग में डूबा यह कार्यक्रम सभी मातृ-शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में उत्सव, उमंग एवं आनंद से भरे यह आयोजन नामदेव समाज महिला समूह के महिलाओं के सहयोग व सहभागिता से सम्पन्न हुआ।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here