GST कटौती का दिखा असर : अक्टूबर में दोपहिया बिक्री रिकॉर्ड पर, टैक्स कलेक्शन में 4.6% की बढ़ोतरी

0
3386

GST कटौती के बाद अक्टूबर में कलेक्शन 4.6% बढ़ा

नवंबर 02, नई दिल्ली: भारत सरकार की ओर से की गई जीएसटी दरों में कटौती के बाद अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हुआ। पिछले साल के मुकाबले यह 4.6 प्रतिशत ज्यादा है।

भारत सरकार की ओर से की गई जीएसटी दरों में कटौती के बाद अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हुआ। पिछले साल के मुकाबले यह 4.6 प्रतिशत ज्यादा है। यह वृद्धि 22 सितंबर को लागू की गई जीएसटी दरों में कटौती के बाद दर्ज की गई है। अक्टूबर 2024 में कुल जीएसटी राजस्व 1.87 लाख करोड़ रुपये था।

अक्टूबर महीने में केंद्रीय जीएसटी CGST कलेक्शन 36 हजार 547 करोड़ रुपये रहा, जबकि राज्य जीएसटी SGST का कलेक्शन 45 हजार 134 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत जीएसटी IGST से एक लाख 6 हजार 443 करोड़ रुपये कलेक्ट किए गए। उपकर Cess का कलेक्शन 7 हजार 812 करोड़ रुपये रहा।

 GST से होने वाली आय सरकार के बजटीय अनुमानों से होगी ज्यादा

देश की आर्थिक दिशा पर अहम संकेत देते हुए एसबीआई रिसर्च ने कहा है कि वित्त वर्ष 2026 में जीएसटी से होने वाली आय सरकार के बजटीय अनुमानों से ज्यादा होगी।

GST सुधार का असर, अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल

जीएसटी 2.0 सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते बीते महीने अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। टीवीएस मोटर ने बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी।

जीएसटी 2.0 सुधार और मजबूत फेस्टिव डिमांड के चलते बीते महीने अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। टीवीएस मोटर ने बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि की जानकारी दी। वहीं, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने भी अपनी बिक्री 8 प्रतिशत बढ़ने की जानकारी दी है।

टीवीएस मोटर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी ने बीते महीने अक्टूबर में कुल 5 लाख 43 हजार 557 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि कंपनी की बीते वर्ष की समान अवधि की 4 लाख 89 हजार 15 यूनिट्स से 11 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है। कंपनी के अनुसार, दोपहिया वाहन सेगमेंट में कुल 5 लाख 25 हजार 150 यूनिट की बिक्री हुई।

जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 4 लाख 78 हजार 159 यूनिट्स बेची थीं। यह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। इसके अलावा, कंपनी ने घरेलू बाजार में 4 लाख 21 हजार 631 यूनिट की बिक्री की, जो कि अक्टूबर 2024 की 3 लाख 90 हजार 489 यूनिट की तुलना में 8 प्रतिशत की सालाना वृद्धि को दर्शाता है।

दूसरी ओर, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने अक्टूबर में 1 लाख 29 हजार 261 यूनिट की बिक्री के साथ अपनी सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की। कंपनी ने बीते वर्ष अक्टूबर में कुल 1 लाख 20 हजार 55 यूनिट की बिक्री की थी, जो कि सालाना आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि जीएसटी 2.0 सुधारों से बाजार में स्थिरता आई है, जिससे ग्राहकों में खरीदारी को लेकर विश्वास बढ़ा है।

देश की आर्थिक दिशा पर अहम संकेत देते हुए एसबीआई रिसर्च ने कहा है कि वित्त वर्ष 2026 में जीएसटी से होने वाली आय सरकार के बजटीय अनुमानों से ज्यादा होगी। रिपोर्ट के अनुसार, राज्यों में कर दरों के पुनर्गठन के बाद भी जीएसटी से होने वाला कुल राजस्व मजबूत स्थिति में रहेगा। यह भारतीय अर्थव्यवस्था में कर प्रणाली की स्थिरता का संकेत देता है।

रिपोर्ट ने यह आकलन जीएसटी परिषद द्वारा जारी विकास दर के अनुमानों के आधार पर किया है। सितंबर 2025 में लागू किए गए जीएसटी दर पुनर्गठन के तहत अब चार स्तर की संरचना लागू है। शून्य प्रतिशत, पांच प्रतिशत, 18 और 40 फीसद। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र को इस बदलाव से करीब  छह प्रतिशत का लाभ होगा, जबकि कर्नाटक को 10.7 फीसद तक की बढ़ोतरी मिलेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि दरों के पुनर्गठन के बाद कुल मिलाकर राज्य नेट गेनर यानी लाभार्थी रहेंगे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here