अंत्तर महाविद्यालयीन बैडमिन्टन स्पर्धा में प्रगति कॉलेज का पुरुष वर्ग और महिला वर्ग दोनो ही वर्गों में विजय अभियान जारी।
उच्च शिक्षा विभाग के तत्त्वधान में प्रगति कॉलेज द्वारा आयोजित महाविद्यालयीन सेक्टर स्तरीय बैडमिन्टन स्पर्धा का आयोजन पुलिस लाईन स्थित बैंडमिन्टन हॉल पेंशन बाढा रायपुर में किया गया। उद्घाटन के इस अवसर पर प्राचार्य डॉ सौम्या नेयर ने खेल का मानव जीवन में महातव को प्रतिपादित करते हुए कहा कि स्पर्धा मानव जीवन का एक आवश्यक अग है बिना स्पर्धा के मानव जीवन नीरस है अतः स्प्रधा का होना अति आवश्यक है, किसी भी स्थानों में पूरे मन जोश से उतरना चाहिए चाहे परिणाम कुछ भी रहे। खेल में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है, खेल में जीतने या हारने से।
प्राचार्य डॉ सौम्या नेयर ने सभी खिलाडियों को अनुशासन व खेल को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। खेल से विद्यार्थी का सर्वागीण विकास होता है। खेल जहाँ एक ओर अनुशासन सीखाता है नहीं दूसरी ओर नेतृत्व के गुणों का विकास करता है।
आज खेले गये मैचों का परिणाम इस प्रकार रहा
महिला वर्ग में पहला मैच पैलोटी और विप्र कॉलेज के मध्य हुआ जिसमें विप्र कॉलेज 2-0 से विजय रही। दूसरा मैच गुरुकुल कॉलेज और यु टी डी रायपुर के मध्य हुआ जिसमें यूटीडी रायपुर 2-0 से विजय रही। तीसरा मैच प्रगति कॉलेज एवं डागा कॉलेज के मध्य हुआ जिसमें प्रगति कॉलेज 2-0 से विजय रही। इस ग्रुप में अगला मैच प्रगति कॉलेज और शासकीय पी.जी. कॉलेज आरंग के मध्य हुआ
जिसमें प्रगति कॉलेज 2-0 से विजय रही।
महिला वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच शासकीय दुब महिला महाविद्यालय और विप्र कॉलेज के मध्य हुआ जिसमें शासकीय दूब महिला महाविद्यालय 2-1 से विजय रही। महिला वर्ग का दूसरा सेमीफाइनल मैच प्रगति कॉलेज और यु टी डी रायपुर के मध्य हुआ जिसने प्रगति कॉलेज 2-0 से विजय होकर फाईनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग का मैच इस प्रकार रहा
पहला मैच यू टी डी रायपुर और दुर्गा कॉलेज के मध्य हुआ जिसमे यूटीडी रायपुर 3-0 से विजय रही। दूसरा मैच शासकीय साईस कॉलेज रायपुर और विवेकानंद कॉलेज के बीच हुआ जिसमें विवेकानंद कॉलेज 3-0 से विजय रही पुरूष वर्ग का अगला मैच सेंट विसेंट पैलोटी कॉलेज और शासकीय राजीव लोचन कॉलेज के बीच हुआ जिसमें पैलोटी कॉलेज 3-0 से विजय रही। पुरुष वर्ग का अगला मैच प्रगति कॉलेज और महाराजा अग्रसेन कॉलेज समता कॉलोनी के मध्य हुआ जिसमें प्रगति कॉलेज 3-0 से विजय रही।
इस अवसर पर श्री प्रकाश चन्द्रवंशी, श्री रूपेन्द्र बौहान, श्री रामानंद यदु, डॉ प्रमोद मेने, श्री विजय शर्मा, डॉ कर्मिष्ठ समरकर, डॉ देवाशीष हाजरा, श्रीमती रीना ध्रुव, श्री रिंकु तिवारी, जानकी साहू आदि उपस्थित थे।
























