आमानाका पुलिस ने 3.50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्करों को दबोचा

0
124

रायपुर  राजधानी रायपुर की आमानाका पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 लाख 50 हजार रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो ट्रक में नशीली हेरोइन छिपाकर बेचने की फिराक में थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर ट्रक के जरिए हेरोइन की डिलीवरी करने वाले हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेड मारकर आरोपियों हरदीप कुमार और मनजीत सिंह को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने खुद को पंजाब के तरणतारण जिले का निवासी बताया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 34.60 ग्राम हेरोइन, एक तौल मशीन, दो रेडमी मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन जब्त किया है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत बाजार में करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है।

आमानाका थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशे के सौदागरों पर निगरानी लगातार रखी जा रही है और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here