उपमुख्यमंत्री ने किया “स्वच्छ भारत-हरित भारत‘‘ अभियान का शुभारंभ

0
45

उपमुख्यमंत्री ने किया “स्वच्छ भारत-हरित भारत‘‘ अभियान का शुभारंभ

 

रायपुर:छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब में आयोजित केन्द्र सरकार के “स्वच्छ भारत-हरित भारत‘‘ अभियान“ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को प्लास्टिक मुक्त रायपुर बनाने की शपथ दिलाई। साथ ही तेलीबांधा तालाब के तट पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर यह अभियान प्रदेशभर में चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों को अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वच्छता को शामिल करने के लिए प्रेरित किया।

वहीं, उपमुख्यमंत्री ने महिला समूह द्वारा संचालित कियोस्क सेंटर का भी उद्घाटन किया, जिसमें समूह की महिलाएं शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने कपड़े से बने थैले का निर्माण करेंगी। उपमुख्यमंत्री अरूण साव और वन मंत्री केदार कश्यप ने तेलीबांधा तालाब परिसर में आयोजित स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना और स्वच्छता के महत्व को समाज में स्थापित करना है। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत – हरित भारत अभियान‘‘ से रायपुर प्लास्टिक मुक्त होगा। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, तथा महापौर मीनल चौबे उपस्थित थी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here