गुरुकुल के मेधावी छात्रों का नवोदय विद्यालय में चयन

0
22

कवर्धा । अंग्रेजी माध्यम गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। विद्यालय हमेशा इस बात के लिए प्रयास करता है कि छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप उचित मंच और अवसर मिल सके।

मीडिया प्रभारी एवं पीजीटी हिंदी डॉ. विजय कुमार शाही ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें गुरुकुल स्कूल के पांच मेधावी विद्यार्थियों—कबीर साहू, किशोर चंद्रवंशी, वैभवी चंद्रवंशी, काव्या जायसवाल और प्रतिष्ठा श्री रजक—का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे गुरुकुल परिवार में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार राय ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी इस सफलता के पीछे शिक्षकों का परिश्रम और समर्पण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

वहीं, शाला संचालन समिति के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here