
रायपुर छत्तीसगढ़ में आज हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
सरगुजा में भीषण टक्कर
सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सकालो के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।
पैदल चल रहे लोगों को वाहन ने कुचला
अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भिट्टिकला के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
जांजगीर में पिता-पुत्र की मौत
जांजगीर जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के बुचीहरदी गांव में दो वाहनों की टक्कर में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हैं।
बालोद में ट्रैक्टर पलटा
बालोद जिले में ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की जान चली गई।
लगातार हो रहे इन हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।



















