डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी राजगामी सम्पदा राजनांदगांव के सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त


राजनांदगांव – कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव खेमलाल वर्मा के स्थान पर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से राजगामी सम्पदा राजनांदगांव के सचिव व मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है। उल्लेखनीय है कि कार्य की अधिकता के दृष्टिगत कलेक्टर ने राजगामी सम्पदा के बायलाज के उपनियमों की कंडिका 9 के अनुसार डिप्टी कलेक्टर को राजगामी सम्पदा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया है।
