फर्जी तरीके से खाते अनहोल्ड कर 31 लाख निकालने वाला गिरोह पकड़ा, 3 गिरफ्तार

0
261

सारंगढ़-बिलाईगढ़

 

 

सरसींवा थाना पुलिस ने बैंक खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कर लाखों रुपये निकालने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवा साहू, पारसनाथ साहू और सूर्यकांत साहू उर्फ सोनू साहू शामिल हैं, जिनकी पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।

ऐसे की गई ठगी

एचडीएफसी बैंक बिलाईगढ़ और सारंगढ़ के प्रबंधकों की शिकायत पर जांच शुरू हुई। सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों और बैंककर्मियों से मिलीभगत कर होल्ड किए गए खातों को अनहोल्ड कराया और रकम निकाल ली।

एक खाते से 21 लाख रुपये और दूसरे से करीब 10.34 लाख रुपये निकाले गए।

लाखों का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए वाहन और उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें:

इनोवा और सेलेरियो कार

  • जावा बाइक और एक्टिवा स्कूटी
  • लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन
  • फर्जी दस्तावे
  • कुल जब्ती की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है।

जांच जारी

इस मामले में पहले ही अपराध दर्ज कर जांच की जा रही थी। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्र्णेय के निर्देशन में की गई।

 

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here