
बालोद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अचानक बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए जिले के सभी थानों में एक साथ दबिश दी गई।
इस कार्रवाई में 60 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार,
धारा 34(1) के तहत 6 लोग
धारा 34(2) के तहत 4 लोग
धारा 151 के तहत 28 लोग
और धारा 107/16 के तहत 21 से अधिक लोगों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
बाइट
मोनिका ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बालोद
मोहनदास मानिकपुरी, बालोद



















