भिलाई चरोदा निगम से निकली तिरंगा यात्रा

भिलाई । भिलाई चरोदा निगम प्रशासन की ओर से तिरंगा रैली यात्रा आयोजित की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों, शहर के गणमान्य प्रबुद्ध नागरिकों ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। महापौर निर्मल कोसरे एवं सभापति कृष्णा चंद्राकर की अगुवाई में सुबह 10 बजे से तिरंगा रैली यात्रा का आगाज किया गया। निगम कार्यालय से प्रारंभ हुई तिरंगा रैली भारत माता के जयघोष एवं तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए शहर के अनेकों स्थानों पर पहुंची।


तिरंगा रैली यात्रा में भाजपा भिलाई जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, निगम नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, मंडल अध्यक्ष वरूण यादव, मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल एवं परमजीत सिंह, वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारूकी, सत्यप्रकाश शर्मा, चद्रप्रकाश पाण्डेय, संजय यादव, श्रीमती प्रेमलता चंद्राकर, तुलसी ध्रुव, श्रीमती सुषमा जेठानी, श्रीमती नंदनी कमल जांगडे, श्रीमती निशा राजेश यादव, श्रीमती शिवकुमारी यादव, गुरुचरण सिंह भाटिया ये सभी मौजूद रहे। वहीं निगम प्रशासन की ओर से कमिश्नर डीएस राजपूत, कार्यपालन अभियंता प्रकाशचंद थवानी सहित सभी अभियंता, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने तिरंगा रैली में शामिल रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
