महतारी वंदन योजना की 26वीं किस्त जारी, 68 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ

0
176

रायपुर महतारी वंदन योजना के तहत 6 अप्रैल को 26वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस किस्त के माध्यम से 68 लाख 48 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में करीब 641 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

 

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, योजना का लाभ लगातार मिल रहा है और बड़ी संख्या में महिलाएं इससे लाभान्वित हो रही हैं।

 

ई-केवाईसी जरूरी

 

विभाग ने उन हितग्राहियों से अपील की है, जिनका ई-केवाईसी लंबित है, वे इसे 30 जून तक पूरा करा लें। ऐसा नहीं करने पर योजना की राशि मिलने में बाधा आ सकती है।

 

सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ बिना किसी रुकावट मिलता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here