राजधानी में सजेगी सुरों की महफिल: ‘मृदंग ग्रुप’ की पहली वर्षगांठ पर भव्य Live Band संगीतोत्सव कल

0
266
Sitaron Ki Mehfil Me Goonjega Mridang

राजधानी में सजेगी सुरों की महफिल: ‘मृदंग ग्रुप’ की पहली वर्षगांठ पर भव्य Live Band संगीतोत्सव कल

राजधानी के कला प्रेमियों के लिए कल की शाम बेहद खास होने वाली है। ​रायपुरशहर की उभरती संगीत संस्था ‘मृदंग ग्रुप’ के एक सफल वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 12 अप्रैल, रविवार को राजधानी के शहीद स्मारक भवन में एक भव्य संगीतोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे से शुरू होने वाले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुरों और तालों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट उपस्थिति

इस गरिमामयी शाम की मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, श्री शंकराचार्य महाविद्यालय (SSIPMT) के चेयरमैन श्री निशांत त्रिपाठी, प्रो. डी.के. इंटरप्राइजेस के श्री दीपेश कृपाल एवं उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनोज शर्मा (प्रिंसिपल, SSIPS), प्रो. महालक्ष्मी एसोसिएट्स, श्री संतोष नायक, प्रो .कांति कंसट्रक्शन, श्री प्रितेश साहू और महामंत्री, भाजपा, लाखेनगर मंडल, श्री राकेश सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

भिलाई के म्यूजिशियन और दिग्गज गायकों की प्रस्तुति

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भिलाई से आए 8 कुशल म्यूजिशियन की ‘लाइव बैंड’ टीम होगी। इसमें यश यदु (संचालक), रतन बारिक (आर्गन), आशुतोष (लीड गिटार), सत्येन्द्र कुमार (बेस गिटार), मनोज नायक (पैड 1), दीपशिखर (पैड 2), अनिल खेमे (सेक्सोफोन) और हुपेन्द्र साहू (ढोलक) शामिल हैं। मंच पर मनोज चक्रधारी, रविंद्र  दत्ता, मुकेश फतनानी, हीना कौशलेय, प्राची बाजपेयी, शालू, राहुल लखानी, गजेन्द्र वर्मा और विनय वर्मा, अनुराग सिंह ठाकुर जैसे सुरीले गायक अपनी प्रस्तुति देंगे।

मंच संचालन: कार्यक्रम का कुशल संचालन शहर के सुप्रसिद्ध उद्घोषक श्री रविंदर सिंग दत्ता एवं श्री आशीष सिंह ठाकुर द्वारा किया जाएगा।

निःशुल्क प्रवेश और अपील

मृदंग ग्रुप के संरक्षक श्री ईशांत सोनी, प्रेरणास्रोत श्री मनोज चक्रधारी, कार्यक्रम संयोजिका हिना कोशलेय एवं संचालक अनुराग सिंह ठाकुर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि:

​”यह आयोजन संगीत के प्रति समर्पण और कला प्रेमियों के सहयोग का परिणाम है। सभी दर्शकों के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है।”

​संस्था ने समस्त संगीतप्रेमी नगरवासियों से अपील की है कि रविवार शाम 7 बजे शहीद स्मारक भवन पहुंचकर इस सांगीतिक यात्रा का आनंद उठाएं और कलाकारों का उत्साहवर्धन करें।

आयोजन सारांश:

दिनांक: 12 अप्रैल, रविवार

​समय: शाम 7:00 बजे से

​स्थान: शहीद स्मारक भवन, रायपुर

​प्रवेश: निःशुल्क (सभी के लिए सादर आमंत्रित)

सहयोग और प्रोत्साहन: स्थानीय व्यापारिक संस्थानों का समर्थन

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में शहर के प्रतिष्ठित संस्थानों का विशेष योगदान रहा है। ‘युवा चौपाल न्यूज़’ (Yuvachoupal News) इस संगीतोत्सव के आधिकारिक मीडिया पार्टनर के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है, जो कार्यक्रम की हर गतिविधि को संगीत प्रेमियों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही, कार्यक्रम को SSIPMT रायपुर, पूर्वा एंड कंपनी, SSIPS, विक्की क्लासेस, कांति कंस्ट्रक्शन, महालक्ष्मी एसोसिएट्स, अद्वैत कॉमर्स एकेडमी और कैपिटल स्पाइसेस जैसे प्रमुख प्रायोजकों (Sponsors) का सहयोग प्राप्त हुआ है। समाज सेवी श्री धीरज बावनकर और विशेष सहयोगी श्री राजेश सोनी के मार्गदर्शन में यह आयोजन संपन्न हो रहा है।

यह शाम कला और व्यापारिक जगत के अनूठे तालमेल का प्रमाण बनेगी।

 

 https://facebook.com/events/s/sitaron-ki-mehfil-me-goonjega-/1905486826744945/
लिंक पर जाकर रेजिस्ट्रेशन करने की कृपा करें! और अपना स्थान सुनिश्चित करें। सभी से सविनय निवेदन है कि, कार्यक्रम में सपरिवार पधार कर आनन्द ज़रूर लेवें!! धन्यवाद साथियों!!

डिजिटल भारत की ओर एक और कदम GEC रायपुर के छात्र का “सह साथी” ऐप बना समाधान MSME 5.0 के तहत ₹15 लाख की ग्रांट, जल्द होगा पायलट लॉन्च

एनएचआरसी की शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता: मानवाधिकार विषय पर आमंत्रित की गईं प्रविष्टियां

UPI के 10 साल पूरे, डिजिटल भुगतान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई, अगली तारीख 15 मई

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here