नई दिल्ली। राज्यसभा के पूर्व सदस्य दत्ता मेघे को आज सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका हाल ही में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
दत्ता मेघे अप्रैल 2002 से अप्रैल 2008 तक राज्यसभा के सदस्य रहे थे। इसके अलावा वे चार बार लोकसभा सांसद भी रह चुके थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे।
राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक कुशल सांसद और समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता को खो दिया है।
सदन में उनके योगदान को याद करते हुए सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
तिल्दा बनेगा स्टील का नया हब: गोदावरी पावर का ₹7,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट

BREAKING: लालू यादव की याचिका खारिज, रद्द नहीं होगी CBI की FIR! अब बढ़ेंगी मुश्किलें?
ऐतिहासिक विदाई: निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले भारत के पहले व्यक्ति हरीश राणा का निधन
























