राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री साय
ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया शोक


नई दिल्ली/रायपुर- गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेकऑफ के तुरंत बाद मेघाणीनगर इलाके में डॉक्टरों के हॉस्टल पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर भारतीय नागरिक थे। राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख
राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा गया-
अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मैं बहुत दुखी हूं। यह एक हृदय विदारक आपदा है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं प्रभावित लोगों के साथ हैं। इस अवर्णनीय दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
पीएम मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,
‘अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे हृदय विदारक है। इस दुख की घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।’
राज्यपाल रमेन डेका ने अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने एवं यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल डेका ने हादसे को अत्यंत पीड़ा दायक बताते हुए दिवंगत यात्रियों के प्रति अपनी संवेदना प्रगट की है।
राज्यपाल ने कहा कि
इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी मृतात्माओं कोे ईश्वर शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। राज्यपाल ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना को अत्यंत हृदयविदारक और दुखद घटना बताया है। उन्होंने इस भीषण दुर्घटना में मृत यात्रियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
अहमदाबाद विमान हादसे में 100 से ज्यादा लोगों की मौत, सामने आया कमिश्नर का बयान
अहमदाबाद विमान हादसा : हॉस्टल में क्रैश हुआ प्लेन, सामने आया भयावह मंजर
