वजीरगंज में राहूल गांधी की चुनावी सभा आयोजित
राहुल गाँधी ने वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह को भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित कराने की अपील किया।
वजीरगंज (गया, बिहार): केंद्र सरकार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार में व्याप्त बेरोजगारी के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा रोजगार चाहता है। बिहार के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। यहां के युवा देश के दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने जाते है। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि बिहारियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इसके बाबजूद पूरे देश में बिहार के युवाओ को मजदूरी करनी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि,

आप सब मिलकर बिहार में हमारे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाईए। बिहार के रास्ते ही दिल्ली में हमारी सरकार बनेगी। वहां सरकार बनते हैं बिहार में दुनिया की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। पहले यहां के नालंदा विश्वविद्यालय में पूरे दुनिया के विद्यार्थी ज्ञान प्राप्त करने आते थे। परंतु अभी बिहारी युवाओं को अच्छी शिक्षा के लिए बाहर जाना पड़ता है।
गांधी ने वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह को भारी बहुमत से जीत सुनिश्चित कराने की अपील किया। उन्होंने कहा कि यहां बोट की चोरी हो रही है। बोट की चोरी कर देश के कई प्रदेशों में सरकार बनी है। बिहार में भी बात चोरी होगी, जिसे बिहार के युवाओं को रोकना होगा।
उन्होंने कहा कि,
बिहार में जब से नीतीश और भाजपा की सरकार बनी है, ना तो कोई उद्योग लगा न हीं उच्च शिक्षा के लिए व्यवस्था बनी। ए लोग बिहारी युवाओं को गुजरात, दिल्ली, पंजाब सहित अन्य औद्योगिक प्रदेशों का नौकर बनाकर रख दिया है। भारत के विभिन्न उद्योगों में जितने भी प्रकार का उत्पादन हो रहा है सब में बिहारी युवाओं का हुनर लगा हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि,
हमारे गठबंधन की सरकार किसी जाति और धर्म की नहीं बल्कि सब की सरकार होगी। एनडीए गठबंधन ने अपने शासन के दरम्यान पूरे प्रदेश में जाति पाती और धर्म संप्रदाय की नफरत फैला कर रख दी है। हमें इसी नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। अंबेडकर साहब के संविधान की रक्षा करनी है और पूरे प्रदेश में रोजगार एवं सरकारी नौकरियों की बौछार लगानी है। अब बिहार के सभी हुनरमंद और पढ़े-लिखे युवा अपने प्रदेश में ही रहकर रोजगार करेंगे। नरेंद्र मोदी जी ने आपको रोजगार नहीं दिया तब मजबूरी में रील बना रहे हैं। इसी मजबूरी को मोदी जी अपनी उपलब्धि बताकर कह रहे हैं कि हमने मोबाइल डाटा सुलभ करवाया जिससे रील बनाने का रोजगार चल रहा है। लेकिन रील बनाने में जो डाटा खर्च होता है उसका रुपया सिर्फ एक व्यक्तिगत कंपनी को जाता है।























