
लाखेनगर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 का सफल आयोजन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के लाखेनगर मंडल के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 2026 का आयोजन कुशालपुर स्थित ओंकार मैरिज पैलेस में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में विधायक श्री सुनील सोनी, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर एवं प्रदेश प्रशिक्षण टोली के श्री अवधेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली एवं आगामी दायित्वों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थाओं में मंडल अध्यक्ष श्री सचिन सिंघल महामंत्री श्री राकेश सिंह ठाकुर व आशीष छत्रिय की विशेष भूमिका रही। उनके नेतृत्व में पूरे प्रशिक्षण वर्ग का सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया गया।

इसके पश्चात विभिन्न सत्रों में प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डेय, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री हेमन्त पाणिग्रही, सुश्री मोना सेन, श्री सचिन मेघानी एवं श्री सच्चिदानंद उपासने जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।

इस अवसर पर पार्षदगण श्री मति सरिता आकाश दुबे, श्री मति ममता सोनू तिवारी, श्री मति दुर्गा यादराम साहू, श्री मृत्यंजय दुबे, श्री याद राम साहू, श्री मति अनिता देवांगन, श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, श्री विभोर सिंह ठाकुर, श्री महेश शर्मा, श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, श्री मति मनीषा चंद्राकर, श्री मति पायल अंबवानी, श्री जीत साहू, श्रीमती भोली सेन, श्री विश्वजीत साहू, श्रीमती सविता साहू, श्री दिगंबर चौधरी, श्री राजेश मिश्रा, श्रीजय शर्मा, श्री मति इभा मांझी, श्रीमती सरिता बपोचे, श्री अभिषेक गरेवाल, श्री राम प्रसाद कारणजेकर, श्री झम्मन मिश्रा, श्री श्री शशांक सोनी, श्री आर्यन मिश्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संकल्प के साथ किया गया।


अशोक शर्मा की रफ्तार से दहला आईपीएल 2026, 154.2 किमी/घंटा की गेंद से बनाया रिकॉर्ड
नवकार अस्पताल में हंगामा: महिला की मौत के बाद दोनों पक्षों में मारपीट
अपार्टमेंट की लिफ्ट में आग, सिक्योरिटी गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा



















