
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में होम्योपैथिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भाग लिया।
राज्यपाल स्वयं शिविर में पहुंचे और उन्होंने ब्लड प्रेशर और वजन की जांच कराई। इस दौरान उन्होंने सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
कई बीमारियों की जांच और मुफ्त दवाइयां
शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, आर्थराइटिस, रक्त संबंधी समस्याएं, सनस्ट्रोक और चिकनपॉक्स जैसी बीमारियों के लिए जांच की गई। साथ ही मरीजों को मुफ्त होम्योपैथिक दवाइयां और स्वास्थ्य परामर्श भी दिया गया।
विशेषज्ञों की टीम रही मौजूद
इस शिविर में रायपुर होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के डॉक्टरों और स्टाफ ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने मरीजों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां और जीवनशैली से जुड़ी सलाह दी।
यह पहल अधिकारियों और उनके परिजनों के लिए काफी उपयोगी साबित हुई, जिसे सभी ने सराहा।



















