विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” के तहत मंडी में भाषण प्रतियोगिता

0
29

सरदार पटेल विश्वविद्यालय में 24 प्रतिभागियों ने लिया भाग, विजेता राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

मेरा युवा भारत मंडी द्वारा बुधवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय के सभागार में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” के उपलक्ष्य में प्रभावशाली भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने की। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ जीवन के स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, ताकि “विकसित भारत” की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

जिला युवा अधिकारी भारती मोंगरा ने बताया कि “भारतीय लोकतंत्र” विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में जिला मंडी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से चयनित 24 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता में अनुष्का जोशी ने प्रथम, निकिता ठाकुर ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ये तीनों प्रतिभागी राज्य स्तरीय “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” में जिला मंडी का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसके अतिरिक्त चौथा और पाँचवां स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष सराहना प्रदान की गई।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here