सीएसवीटीयू राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जीईसी जगदलपुर बनी विजेता

0
165

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू), भिलाई के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय फुटबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन माधवराव सप्रे मैदान, बुढ़ा तालाब, रायपुर में किया गया। इस प्रतियोगिता में राज्यभर के विभिन्न तकनीकी एवं फार्मेसी संस्थानों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री गोविंद अग्रवाल थे। उन्होंने उद्घाटन सत्र में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा—

“खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व का प्रतीक हैं। सीएसवीटीयू द्वारा युवाओं को खेलों के माध्यम से जो अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, वे राज्य के तकनीकी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा—

“फुटबॉल एक ऐसा खेल है जो त्वरित निर्णय, समन्वय और शारीरिक फिटनेस को विकसित करता है। खिलाड़ियों में जो जोश और अनुशासन देखा गया, वह विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।”

 

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंदल राव, तथा विश्वविद्यालय टीम चयनकर्ता कोच द्वय अमन कुमार प्रसाद एवं रविन्द्र सिंह रहे। आयोजन की जिम्मेदारी एसएसआईपीएमटी रायपुर के आयोजन सचिव एवं वरिष्ठ खेल अधिकारी मिर्जा महमूद बेग ने निभाई।

तीव्र मुकाबलों के बीच सेमीफाइनल में एसएसआईपीएमटी रायपुर ने आरसीईटी आर1 भिलाई को पराजित किया, जबकि जीईसी रायपुर और जीईसी जगदलपुर के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल में जीईसी जगदलपुर की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबले में एसएसआईपीएमटी रायपुर और जीईसी जगदलपुर आमने-सामने हुईं, जिसमें शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए झाड़ा सिरसा जीईसी जगदलपुर ने खिताब अपने नाम किया।

मैदान में निर्णायक भूमिका निभाने वाले रेफरी तौकिर कुरैशी, प्रियतम यादव, आकाश पटवा, विनय फुटान, फहद हुसैन और अब्दाल खान के साथ मुस्ताक अली प्रधान, सागर साहू, शिवम साहू, अजय साहू, एम. संदीप, उमेश साहू, गोपी निषाद सहित सैकड़ों खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और खेल भावना का माहौल बना रहा।

समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीमों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद अग्रवाल व विवि खेल निदेशक किशोर कुमार भारद्वाज, पर्यवेक्षक वरिष्ठ खेल अधिकारी कोंदल राव, वरि. खेल अधिकारी मिर्जा महमूद बेग , मुस्ताक अली प्रधान फुटबॉल संघ के पदाधिकारी करकमलों से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा सीएसवीटीयू विश्वविद्यालय टीम हेतु –
ओमकार जीईसी जगदलपुर, अर्पित एसएसआईपीएमटी रायपुर, अर्पित राय बीआईटी दुर्ग, मोनू दास शा.पॉली.महा. बालोद, आयुष सार्वा बीआईटी दुर्ग, आईसेक सीसीईटी भिलाई, पुष्कर एसएसटीसी भिलाई, वालेश्वर आरएसआर आर 2 भिलाई, कुणाल जीईसी रायपुर, डेनियल रूंगटा फार्मेसी आर1 भिलाई, रिषभ जीईसी जगदलपुर, प्रकाश जीईसी जगदलपुर, तरनजीत एसएसआईपीएमटी रायपुर,सिध्दार्थ एसएसआईपीएमटी रायपुर ,सार्थक बीआईटी दुर्ग, निखिल शा.पॉली महा. बालोद, विकास शा. पॉली. महा. बालोद, केतन एसएसआईपीएमटी रायपुर, भुवन आरसीईटी भिलाई आर1, रितेश दुग्गा जीईसी जगदलपुर, शेख सोहिल एलसीआईटी बिलासपुर, धीरज रूंगटा फार्मेसी आर 1 भिलाई, इशांत रजवाड़े शा. पॉली. महा. अंबिकापुर का विवि टीम हेतु 23 खिलाड़ी चयनित किये गये है, जिनमें से प्रशिक्षण शिविर पश्चात 18 खिलाड़ी आगामी अखिल भारतीय एवं पूर्वी क्षेत्रीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here