सुकमा – दंतेवाड़ा में आयोजित जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला प्रतियोगिता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पावारास के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुकमा जिले का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय की कु. सानवी ने विज्ञान सेमिनार में प्रथम स्थान, वहीं कु. नेन्सी नाग और पलक गुप्ता ने विज्ञान क्विज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही विज्ञान प्रोजेक्ट टीम में कु. नेन्सी नाग और नबीन ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया। इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। आगामी दिनों में ये सभी विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में सुकमा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

























