मनरेगा के तहत 10,000 आजीविका डबरी निर्माण कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

0
35

रायपुर, 14 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना-मनरेगा के तहत दस हजार आजीविका डबरी निर्माण कार्यां का शुभारंभ किया। इन डबरियों को अगले वर्ष मई महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर श्री साय ने कहा कि मनरेगा के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों की निजी भूमि पर डबरियों का निर्माण किया जाएगा। इससे न केवल ग्रामीण रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों और ग्रामीण परिवारों की आय में भी वृद्धि होगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया। इसमें राज्य में ग्रामीण आवास योजना के तहत प्राप्त ऐतिहासिक प्रगति, नवाचारों और उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

 

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here