शहडोल । जिले में शासकीय विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि करीब 50 सरकारी विभागों पर 19 करोड़ 77 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया हो गया है।
बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस सूची में ग्राम पंचायतें सबसे आगे हैं, जिन पर लगभग 8 करोड़ रुपये का बकाया है। इसके अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED) पर करीब 5 करोड़ 66 लाख रुपये और आदिम जाति कल्याण विभाग पर 2 करोड़ 65 लाख रुपये का बिजली बिल बाकी है।
बिजली विभाग द्वारा बकाया राशि की वसूली के लिए समाधान योजना के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई विभागों द्वारा भुगतान नहीं किए जाने के कारण अब सख्ती बढ़ाई जा रही है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि जहां बिल जमा नहीं किए जा रहे हैं, वहां बिजली कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है।
इस बढ़ते बकाया ने प्रशासन के सामने चुनौती खड़ी कर दी है, वहीं समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया जा रहा है।
ऐतिहासिक विदाई: निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले भारत के पहले व्यक्ति हरीश राणा का निधन
BREAKING: लालू यादव की याचिका खारिज, रद्द नहीं होगी CBI की FIR! अब बढ़ेंगी मुश्किलें?

गुपचुप शादी या वायरल अफवाह? Badshah और Isha Rikhi की तस्वीरों का सच क्या है?
तिल्दा बनेगा स्टील का नया हब: गोदावरी पावर का ₹7,000 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट




















