क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या में बीते दशक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
प्रधानमंत्री ने इसे शिक्षा, शोध और नवाचार पर सरकार के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया।
नई दिल्ली क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारतीय विश्वविद्यालयों की संख्या में बीते दशक में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2016 में जहां केवल 24 भारतीय विश्वविद्यालय शामिल थे, वहीं 2026 की सूची में इनकी संख्या बढ़कर 294 हो गई है। यह 1,125 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि,
सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, शोध और नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देशभर में नई शैक्षणिक संस्थाओं की स्थापना और संस्थागत क्षमताओं को मजबूत किया जा रहा है।
भारत ने इस साल ‘पेपर्स पर फैकल्टी’ (Papers per Faculty) इंडिकेटर में भी एशिया में दबदबा बनाया है।
भारत की 5 विश्वविद्यालय एशिया की शीर्ष 10 में और 28 विश्वविद्यालय शीर्ष 50 में शामिल हुई हैं।






















