धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, सरस्वती नगर पुलिस की कार्रवाई

0
116

रायपुर सरस्वती नगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रिज के नीचे एक युवक हाथ में चाकू लेकर लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शांतनु सिक्का (23 वर्ष), निवासी ज्योति नगर, कोटा, थाना सरस्वती नगर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक धारदार चाकू जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में असामाजिक तत्वों और हथियार लेकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here