ऑपरेशन “निश्चय” के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला सहित गांजा जब्त

0
156

रायपुर तिल्दा नेवरा पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3.737 किलोग्राम गांजा, 33 नग गोगो कोन और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तिल्दा स्थित पटवारी कार्यालय के पास चाय-नाश्ते के ठेले का संचालन करने वाली एक महिला गांजे की बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान एक थैले से 3 किलो 737 ग्राम गांजा, 33 गोगो कोन तथा बैटरी चालित इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 73 हजार 700 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार महिला की पहचान भारती बगवानी (37 वर्ष), निवासी सिंधी कैंप, तिल्दा नेवरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here