जेल से रिहा होने के बाद पूर्व कांग्रेस नेता ने की आत्महत्या

0
101

कांकेर कांकेर जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, नवाज अली हाल ही में जेल से रिहा हुए थे। कुछ महीने पहले उनकी कार से एक बाइक को टक्कर लग गई थी, जिसमें एक पंचायत सचिव की मौत हो गई थी। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया था।

बताया जा रहा है कि सड़क हादसे और उससे जुड़े कानूनी मामलों के बाद वे काफी तनाव में थे। जेल से बाहर आने के कुछ समय बाद उन्होंने गौठान में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here