ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, 5.77 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

0
84

रायपुर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन समेत करीब 3.46 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सासाहोली ओवरब्रिज के नीचे दो युवक मोटरसाइकिल से गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन पैकेटों में रखा 5 किलो 770 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 2.75 लाख रुपये आंकी गई है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होंडा साइन मोटरसाइकिल और एक कीपैड मोबाइल फोन भी जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमालय वर्मा उर्फ प्रिंस (30 वर्ष) और शिव वर्मा (20 वर्ष), दोनों निवासी बलौदाबाजार, के रूप में हुई है।

🔹 ऑपरेशन निश्चय के तहत तिल्दा नेवरा पुलिस की कार्रवाई
🔹 5 किलो 770 ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
🔹 गांजा की कीमत लगभग 2.75 लाख रुपये
🔹 मोटरसाइकिल और मोबाइल समेत 3.46 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
🔹 दोनों आरोपी बलौदाबाजार के निवासी
🔹 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपियों को भेजा गया जेल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here