उरला इतवारी बाजार में पुलिस का जनसंपर्क अभियान जारी, अपराधियों पर लगातार कार्रवाई

0
16

रायपुर रायपुर पुलिस के “संवाद से समाधान” अभियान के तहत नार्थ जोन क्षेत्र के उरला स्थित इतवारी बाजार में जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए।

अभियान के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध संबंधी जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना है। इसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए सुरक्षित और अपराधमुक्त वातावरण तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here