रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 54 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए

0
186

रायपुर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 3 जून की रात शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर व्यापक जांच अभियान चलाकर 54 नशे में वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार, इस वर्ष अब तक 3,400 से अधिक ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान तेलीबांधा चौक, पचपेड़ी नाका, भाठागांव, टाटीबंध, कालीबाड़ी, जयस्तंभ, भनपुरी और पंडरी थाना क्षेत्र सहित नौ प्रमुख स्थानों पर जांच की गई।

कार्रवाई के दौरान 35 कार, 5 मोटरसाइकिल, 10 ट्रक, 2 टाटा एस, 1 पिकअप और 1 ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान किसी लक्ष्य के तहत नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने, लोगों के जीवन की सुरक्षा और यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, मोबाइल का इस्तेमाल न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

🔹 3 जून की रात 54 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए
🔹 इस वर्ष अब तक 3,400 से अधिक चालकों पर कार्रवाई
🔹 35 कार, 10 ट्रक समेत विभिन्न वाहन चालक कार्रवाई की जद में
🔹 सड़क दुर्घटनाओं में कमी और जन सुरक्षा है अभियान का उद्देश्य
🔹 नियमों का पालन करने और शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील
🔹 शहर में आगे भी जारी रहेगा विशेष जांच अभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here