मात्र आठ माह में तैयार हुआ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र, ग्रामीणों और किसानों को मिलेगा बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ

0
13

बेमेतरा ग्राम माटरा में नवनिर्मित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण किया गया। इस उपकेंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों, घरेलू उपभोक्ताओं और छोटे व्यवसायियों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने बताया कि लगभग आठ माह पहले इस परियोजना का भूमिपूजन किया गया था और रिकॉर्ड समय में इसे पूरा कर जनता को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपकेंद्र क्षेत्र के विकास और किसानों की समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विधायक ने कहा कि नया विद्युत उपकेंद्र बढ़ते विद्युत भार को कम करने, वोल्टेज की समस्या दूर करने और सिंचाई के लिए बेहतर बिजली उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विद्युत उपकेंद्र परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here