खुखरीनुमा हथियार लेकर लोगों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

0
185

रायपुर राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में आम लोगों को खुखरीनुमा हथियार दिखाकर डराने-धमकाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लकड़ी के मुठ वाला लोहे का खुखरीनुमा हथियार बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 6 जून को सुबह करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि वंदना ऑटो, रामकुंड के पास एक युवक हथियार लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से लोहे का खुखरीनुमा हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान : नवीन ध्रुव (23 वर्ष) निवासी रामकुंड ठाकरे चौक, आजाद चौक थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। आरोपी को 19 जून 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here