ईदगाहभाठा में सट्टा खिलाते चार आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक नगदी जब्त

0
185

रायपुर आजाद चौक थाना पुलिस ने सट्टा-जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20,790 रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईदगाहभाठा मैदान स्थित फकरू किराना स्टोर के पास कुछ लोग सट्टा संचालन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में अमजद खान (45 वर्ष), अभिषेक विश्वकर्मा उर्फ अंकित (32 वर्ष), राजा अग्रवाल (50 वर्ष) और दिपेश तिवारी (38 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6(क) तथा धारा 112 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 22 जून 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

🔹 अमजद खान, निवासी ईदगाहभाठा, थाना आजाद चौक

🔹 अभिषेक विश्वकर्मा उर्फ अंकित, निवासी लिली चौक, थाना आजाद चौक

🔹 राजा अग्रवाल, निवासी अश्वनी नगर, थाना आजाद चौक

🔹 दिपेश तिवारी, निवासी कुशालपुर, थाना पुरानी बस्ती

🔹 पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

🔹 आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोचा

🔹 कुल 20,790 रुपये नगद जब्त

🔹 जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

🔹 सभी आरोपियों को 22 जून तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here