रायपुर पुलिस का विशेष अभियान, 80 लोगों पर कार्रवाई; संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च

0
22

कानून-व्यवस्था मजबूत करने उत्तर ज़ोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई


रायपुर शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस के उत्तर ज़ोन ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पैदल मार्च किया गया, वहीं असामाजिक गतिविधियों में शामिल 80 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।

संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च

पुलिस उपायुक्त (उत्तर ज़ोन) दीपमाला कश्यप के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और जवानों ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

80 लोगों पर वैधानिक कार्रवाई

विशेष अभियान के तहत कुल 80 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 32 लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, जबकि आबकारी अधिनियम के तहत 18 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया और 29 लोगों को बाउंडओवर किया गया।

अपराधियों पर रहेगी सख्ती

अभियान के दौरान संदिग्ध और असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और कानून-व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह लगातार विशेष अभियान चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और शहर में शांति बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here