भिलाई में साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, किराये पर बैंक खाते देने वाले 9 युवक गिरफ्तार

0
215

कमीशन के लालच में साइबर ठगों को देते थे बैंक खाते


भिलाई साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिलाई-3 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये युवक कमीशन के बदले अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को किराये पर उपलब्ध कराते थे। इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम के लेन-देन के लिए किया जाता था।

2 हजार से 10 हजार रुपये तक लेते थे कमीशन

पुलिस की जांच और तकनीकी विश्लेषण में सामने आया कि आरोपी प्रति बैंक खाता 2,000 से 10,000 रुपये तक कमीशन लेकर साइबर ठगों को खाते उपलब्ध कराते थे। ठगी की रकम इन्हीं खातों के जरिए ट्रांसफर की जाती थी, जिससे अपराधियों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।

पासबुक, एटीएम और मोबाइल समेत कई सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और बैंकिंग से जुड़े अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इन सभी सामानों की जांच कर साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड या बैंकिंग दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को न दें, क्योंकि इस तरह की गतिविधि कानूनन अपराध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here