जरूरत पड़ी तो दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होऊंगी: ममता बनर्जी

0
14

कोलकाता पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह दिल्ली जाकर विरोध प्रदर्शन में भी शामिल होंगी। उन्होंने भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों से INDIA गठबंधन के बैनर तले एकजुट होने की अपील की।

कोलकाता में आयोजित टीएमसी के ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि करीब 600 बाइक सवार मंच को नुकसान पहुंचाने पहुंचे थे, लेकिन पार्टी नेताओं ने मिलकर मंच की सुरक्षा की।

ममता ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि टीएमसी नेताओं के खिलाफ 14 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

इसके अलावा ममता बनर्जी ने भाजपा पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, महंगाई भत्ता (DA), वेतन आयोग और अन्नपूर्णा भंडार योजना समेत कई वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here