
मुंबई आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुचर्चित फिल्म ‘बटवारा 1947’ का नया गाना ‘कहां चले गए हो राम’ रिलीज हो गया है। यह गीत एक मां के प्यार, इंतजार और अटूट विश्वास को भावनात्मक अंदाज में पेश करता है।
गाने की शुरुआत शबाना आज़मी के भगवान राम की प्रार्थना करते हुए होती है, जबकि सनी देओल और प्रीति जिंटा भी वीडियो में अहम भूमिका में नजर आते हैं। इसके बाद कहानी एक भव्य जश्न की झलक दिखाती है।
ए. आर. रहमान ने इस गीत को कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। जावेद अख्तर के लिखे बोलों को अनुराधा पौडवाल और शान ने अपनी आवाज़ दी है।
फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


















