बिलासपुर में वन्यजीव के हमले से युवक की मौत, जंगल जाने से ग्रामीणों को किया गया अलर्ट

0
10
Nby

बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र के ग्राम बांधा में वन्यजीव के हमले में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक जोगीपुर जंगल के फॉरेस्ट बीट क्षेत्र में बांस करील काटने और पीहरी लेने गया था। इसी दौरान अचानक वन्यजीव ने उस पर हमला कर दिया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

वन विभाग ने ग्रामीणों को किया सतर्क

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने मामले की जानकारी जुटाई और ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से जंगल क्षेत्र में जाते समय विशेष सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है।

वन विभाग की टीम घटना की परिस्थितियों और हमले में शामिल वन्यजीव की पहचान को लेकर आवश्यक जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here