दिल्ली-एनसीआर में CNG के दाम बढ़े, 3.89 रुपये प्रति किलो महंगी हुई गैस

0
10
Nby

नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर में वाहन चालकों को महंगाई का एक और झटका लगा है। राष्ट्रीय राजधानी में CNG की कीमत में 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है।

कीमतों में संशोधन के बाद दिल्ली में CNG का नया भाव 86.98 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। नई कीमतें 29 अगस्त 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

CNG की कीमत बढ़ने का सीधा असर दिल्ली-एनसीआर में CNG से चलने वाले निजी वाहनों के साथ-साथ ऑटो, टैक्सी और अन्य व्यावसायिक वाहनों के परिचालन खर्च पर पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here