सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर; 15 घायल

0
9

सारंगढ़-बिलाईगढ़

 

जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चंद्रहासिनी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप को सीपीएम कॉलेज रोड के पास एक माजदा ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले के बागबाहरा, पटेरापाली और गाड़ाघाट निवासी श्रद्धालु चंद्रपुर स्थित चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन करने के बाद पिकअप वाहन से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान सीपीएम कॉलेज रोड के पास सामने से आए माजदा ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन में सवार कई लोग घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रक चालक की कथित लापरवाही, वाहनों की गति और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

फिलहाल घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here