राजनांदगांव में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

0
8

पोस्टर मेकिंग, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताओं के जरिए बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक; जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राजनांदगांव में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस दौरान पोस्टर मेकिंग, रंगोली और निबंध प्रतियोगिताओं सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश

प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए बालिका शिक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लैंगिक समानता, बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण, बाल विवाह की रोकथाम और पीसीपीएनडीटी एक्ट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इन गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि बालिकाओं को समान अवसर उपलब्ध कराने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम में बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के साथ सम्मान, समानता और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके माध्यम से बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरण विनोद बारले, शीला टाकेश सिन्हा, बीरम बाई मंडावी, समाजसेवी मधुलिका रामटेके, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लूनिया, एनसीडी नोडल अधिकारी डॉ. अशोक बसोड, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बीएल तुलावी सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here