
देशभर के विभिन्न स्कूलों और संगठनों से जुड़े विद्यार्थी, शिक्षक और उनके परिजन होंगे शामिल
देशभर में आज बाल दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों से मुलाकात करेंगी। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और संगठनों से जुड़े बच्चे, शिक्षक तथा उनके परिजन शामिल होंगे। विद्यार्थियों के अभिभावक भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।
✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
हर साल 14 नवंबर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। इसी कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।



















