ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज का डिजिटलीकरण

0
218

जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

अम्बिकापुर। जिले में शासकीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में ई-ऑफिस कार्य प्रणाली के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन हेतु मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस प्रणाली की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और तकनीकी पहलुओं पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ई-ऑफिस प्रशिक्षण कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित हुई जिसमें प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

प्रशिक्षण सत्र का संचालन डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग से आए ई-जिला प्रबंधक से मास्टर ट्रेनर्स सैयद साकिब अली एवं जावेद अख्तर द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ई-ऑफिस प्रणाली का मुख्य उद्देश्य परंपरागत कागजी प्रक्रिया को डिजिटल प्लेटफॉर्म में रूपांतरित कर कार्य संचालन की गति और गुणवत्ता में सुधार लाना है। इससे न केवल निर्णय प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि सरकारी तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

उन्होंने प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को फाइल प्रबंधन, ई-नोटिंग, ई-डिस्पैच, पत्राचार की प्रक्रिया, दस्तावेजों की डिजिटल ट्रैकिंग, यूजर एक्सेस कंट्रोल और कार्य प्रवाह प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ उन्होंने प्रशिक्षकों को लाइव डेमो के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार से ई-ऑफिस का उपयोग दैनिक कार्यों में किया जा सकता है। सैयद साकिब अली ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य के सभी विभागों को पेपरलेस करने के साथ सरकारी सेवाओं को डिजिटल माध्यम से आम नागरिकों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

इस दौरान अपर कलेक्टर सुनील नायक ने कहा कि अब शासकीय दफ्तरों का कार्य पेपरलेस होने जा रहा है इसके ई-ऑफिस कार्यप्रणाली को शासन द्वारा लागू किया जा गया है। इससे सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्व को सुनिश्चित करेंगे। इस क्रांतिकारी पहल से पूरानी परंपरा खत्म होगी और शासकीय कार्यालय का कार्य ऑनलाइन ई-ऑफिस के माध्यम से सुनिश्चित होगा। इस प्रशिक्षण से ऑनलाइन कार्य के दौरान क्या-कैसे सावधानी बरतनी है और अपने उत्तरदायित्वों को सुनिश्चित करना है।

प्रशिक्षण सह कार्यशाला में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी जियाउर रहमान, ई-प्रबंधक वैभव सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here