ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं का सराहनीय कदम: 3 दिन में 149 यूनिट रक्तदान

0
114

खंडवा तीर्थस्थल ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश करते हुए तीन दिनों में 149 यूनिट रक्तदान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यहां एक विशेष पहल की गई है। इसके तहत रक्तदान करने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन की सुविधा दी जा रही है।

  • तीन दिनों का आंकड़ा

शुक्रवार: 35 यूनिट

शनिवार: 60 यूनिट

रविवार: 54 यूनिट

 कुल: 149 यूनिट रक्तदान

डॉ. जुगतावत ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी है और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक इसमें भाग ले रहे हैं।

हर दिन उपलब्ध है सुविधा

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नए झूला पुल के पास स्थित वृद्धाश्रम में प्रतिदिन रक्तदान की व्यवस्था की गई है।

यह पहल न सिर्फ रक्त की कमी को पूरा करने में मदद कर रही है, बल्कि लोगों को रक्तदान जैसे महादान के प्रति जागरूक भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here