पशु क्रूरता और अनाचार के मामले में कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0
423

रायपुर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता और अनाचार के एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, भाठागांव क्षेत्र से एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा पशु के साथ क्रूरता और अनाचार किए जाने की बात सामने आई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान मिले वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

होरी लाल सोनकर उर्फ गोगा (26 वर्ष), निवासी सोनकर पारा, पुरानी बस्ती, रायपुर

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here