सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी से मिले अनुपम खेर, भेंट किया विशेष उपहार

0
98

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरेशी से मुलाकात की और उनकी बहादुरी व सेना की सराहना की। इस मुलाकात में उन्होंने कर्नल सोफिया को अपनी एक किताब को तोहफे के तौर पर दिया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुलाकात की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह सोफिया को एक किताब देते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ऑपरेशन सिंदूर – हाल ही में मैं कर्नल सोफिया से मिला और उनसे मिलकर मुझे बेहद खुशी हुई, साथ ही गर्व भी महसूस हो रहा है। मैंने उन्हें अपनी किताब भेंट की। सोफिया भारतीय सेना के शान, साहस और गरिमा का प्रतीक हैं। आपके स्नेह और प्रशंसा के लिए धन्यवाद! जय हिंद!

कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ सिग्नल्स में एक अधिकारी हैं। वह पहली महिला हैं जिन्होंने एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के दस्ते का नेतृत्व किया था। इसके अलावा, उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में सेना की मीडिया ब्रीफिंग का नेतृत्व किया था।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here