ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीसरे फाइनल की ओर बढ़ाए कदम

0
26

मुंबई । ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में इंग्लैंड को तीसरे एशेज टेस्ट में 82 रन से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले ली और मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में लगातार छठी जीत दर्ज की। इस जीत की वजह से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी स्थिति और मजबूत करने के साथ ही लगातार तीसरे फाइनल की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।

एशेज के लगातार तीन टेस्ट हारने के कारण इंग्लैंड को बड़ा नुकसान हुआ है और WTC Points Table में इंग्लिश टीम भारत और पाकिस्तान से भी नीचे सातवें स्थान पर लुढ़क गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक मौजूदा WTC Cycle के सभी 6 टेस्ट जीते हैं और उसके 100 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका है। साउथ अफ्रीका ने 4 टेस्ट में से 3 जीते और एक गंवाया है। उसके खाते में 75 पर्सेंटेज पॉइंट हैं।

WTC Table में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर

इस जीत के साथ कंगारू टीम ने इंग्लैंड के बैजबॉल के दावों पर ब्रेक लगा दिया और ऑस्ट्रेलिया में 2010-11 के बाद पहली बार सीरीज जीतने के इंग्लिश सपने को भी लगभग खत्म कर दिया। एडिलेड ओवल में 435 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 352 रन पर सिमट गई। आखिरी दिन के मध्य सत्र में स्कॉट बोलैंड ने निर्णायक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को शानदार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच टेस्ट की सीरीज में 3-0 की बढ़त बना ली।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here