G20 में ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मिले मोदी

0
57

नई दिल्ली । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हो रहे जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए वहां पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी से मुलाकात की। जी20 में दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता कई मायनों में खास है। दरअसल, 2023 में भारत ने जी20 की अध्यक्षता की थी। भारत की अध्यक्षता में ही दक्षिण अफ्रीका जी20 का सदस्य बना था। दक्षिण अफ्रीका में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी का स्वागत युवाओं ने गणपति प्रार्थना, शांति मंत्र और अन्य आध्यात्मिक अर्चनाओं के साथ किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें भारत के 11 राज्यों के लोक नृत्य दिखाए गए।

जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, खनिज, व्यापार एवं निवेश और अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here