मध्यप्रदेश शासन की रोजगारन्मुखी योजनान्तर्गत कलेक्टर जयति सिंह के मार्गदर्शन में बेरोजगार आवेदकों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु 25 फरवरी बुधवार को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित रोजगार मेले में कुल 311 आवेदकों द्वारा पंजीयन कराया गया । निजी क्षेत्र की 5 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 213 आवेदकों का साक्षात्कार पश्चात् प्रारंभिक रूप से चयन की कार्यवाही की गई। जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार न्यू झील फेशन वेयर प्रायवेट लिमिटेड बदनावर ने 25 आवेदको का, भारतीय जीवन बीमा निगम बड़वानी ने 143 आवेदको का, प्रतिभा सिंटेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर ने 26 आवेदको का, क्लेश क्रार्प ( टाटा मोटर्स ) प्रायवेट लिमिटेड सनंद अहमदाबाद गुजरात ने 10 आवेदको का, पाटले फाउण्डेशन नागपुर (एलजीबी प्रायवेट लिमिटेड लेबड ) घाटाबिल्लोद ने 09 आवेदको का चयन किया गया।
























