ट्रक से टकराई बोलेरो: 5 की मौत, 2 घायल..

0
25

कवर्धा । कवर्धा जिले में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में अफरा- तफरी मच गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई है। यह हादसा रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 के अकलघरिया गांव के पास, चिल्फी थाना क्षेत्र में हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो कोलकाता से मध्यप्रदेश की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से इसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत डायल 112 की मदद से बोड़ला सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

चिल्फी पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही मृतकों के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here